बुद्ध धर्म के बारे में सम्पुर्ण जानकारी ✔
नमस्ते दोस्तों में आशा करती हू की आप सभी बहुत अच्छे होंगे और बहुत अच्छे से अपनी पढ़ाई कर रहे होंगे । तो आज का हमारा ब्लोग हे हमारे प्यारे भारत के इतिहास सबसे महत्वपूर्ण विषय बुद्ध धर्म के विषय में जानकारी तो चलिये ले चलते है आपको इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण धर्म बौद्ध धर्म की सैर पर 🔴बौद्ध धर्म🔴 बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे। इन्हें एशिया का ज्योति पुञ्ज (Light of Asia) कहा जाता है। गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था। > इनके पिता शुद्धोधन शाक्य गण के मुखिया थे। इनकी माता मायादेवी की मृत्यु इनके जन्म के सातवें दिन ही हो गई थी। इनका लालन-पालन सौतेली माँ प्रजापति गौतमी ने किया था। > इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था ।गौतम बुद्ध का विवाह 16 वर्ष की अवस्था में यशोधरा के साथ हुआ। इनके पुत्र का नाम राहुल था। > सिद्धार्थ जब कपिलवस्तु की सैर पर निकले तो उन्होंने निम्न चार दृश्यों को क्रमशः देखा-1. बूढा व्यक्ति 2. एक बीमार व्यक्ति, 3. शव एवं 4. एक सन्यासी। > ...